CRPF स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में 521 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू

CRPF की ओर से जारी सूचना के अनुसार, स्पोर्ट्स कोटा के तहत हवलदार/जीडी और सिपाही/जीडी के कुल 521 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती उन पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए है जिनके पास निर्धारित खेल उपलब्धियां हैं। हवलदार पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है, जबकि सिपाही पद के लिए 10वीं पास योग्यता निर्धारित की गई है।

इस भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन शुल्क, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, वेतनमान और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

CRPF स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026: संक्षिप्त जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती का नामकेंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)
पद का नामहवलदार/जीडी और सिपाही/जीडी
कुल पद521
आवेदन का माध्यमonline
आवेदन शुरू होने की तारीख12 अक्टूबर 2026, सुबह 9 बजे
आवेदन की अंतिम तारीख11 नवंबर 2026,
परीक्षा की तारीखतारीख/बाद में घोषित
आधिकारिक वेबसाइटrect.crpf.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 12 अक्टूबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख:11 नवंबर 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख: 11 नवंबर 2026
  • आवेदन सुधार की अंतिम तारीख: 12 से 14 नवंबर 2026
  • परीक्षा की तारीख: बाद में घोषित
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख: बाद में घोषित
  • रिजल्ट की तारीख: बाद में घोषित

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग: ₹100
  • OBC वर्ग: ₹100
  • EWS वर्ग: ₹100
  • SC वर्ग: कोई शुल्क नहीं
  • ST वर्ग: कोई शुल्क नहीं
  • महिला उम्मीदवार:कोई शुल्क नहीं

भुगतान का माध्यम: डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI/अन्य

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए।

आयु की गणना 2 अगस्त 2003 से पहले और 1 अगस्त 2008 के आधार पर की जाएगी।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 23 वर्ष
  • OBC उम्मीदवारों के लिए आयु छूट: कुल 8 वर्ष
  • SC/ST उम्मीदवारों के लिए आयु छूट: कुल 10 वर्ष
  • अन्य वर्ग: 5 वर्ष

आधिकारिक अधिसूचना में पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) तथा पात्र विभागीय अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में विशेष छूट का प्रावधान अलग से निर्धारित किया गया है। इन उम्मीदवारों को नियमानुसार अतिरिक्त छूट दी जाएगी, जिसकी विस्तृत जानकारी विज्ञापन में उपलब्ध है।

इसके अलावा, अभ्यर्थियों की आयु और नाम की पुष्टि के लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र को ही आधार माना जाएगा। इस उद्देश्य के लिए 10वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा प्रमाण पत्र में दर्ज जन्मतिथि और नाम को अंतिम रूप से स्वीकार किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करते समय अपने प्रमाण पत्र में दर्ज विवरण को ही सही तरीके से भरें, क्योंकि बाद में इसमें किसी प्रकार का परिवर्तन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए:

  • हवलदार / GD → उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है
  • सिपाही / GD → उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है
  • नोट: सिर्फ पढ़ाई पूरी होना ही काफी नहीं है इसके साथ स्पोर्ट्स अचीवमेंट (खेल उपलब्धि) भी जरूरी है

physical standards

ऊंचाई

  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई सामान्यतः लगभग 170 सेमी निर्धारित की जाती है
  • महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई लगभग 157 सेमी हो सकती है
  • आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार ऊंचाई में छूट मिल सकती है

छाती – केवल पुरुषों के लिए

  • सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए छाती 80 सेमी (फुलाव के साथ 85 सेमी) तक होनी चाहिए
  • इसमें भी वर्ग के अनुसार छूट लागू हो सकती है

वजन

उम्मीदवार का वजन उसकी ऊंचाई और आयु के अनुसार संतुलित होना चाहि

पदों का विवरण

खेलसिपाही पुरुषसिपाही महिलाहवलदार पुरुषहवलदार महिलाकुल
एक्वाटिक29820360
तीरंदाजी03003
एथलेटिक्स5010374101
बैडमिंटन30205
बास्केटबॉल1006016
बॉडी बिल्डिंग704011
बॉक्सिंग864220
फुटबॉल1533122
जिम्नास्टिक804012
हैंडबॉल1002012
हॉकी940215
जूडो542216
कबड्डी1844127
कराटे735217
निशानेबाजी26619253
ताइक्वांडो453214
वॉलीबॉल1053220
वाटर स्पोर्ट्स666220
भारोत्तोलन556319
वुशु936220
कुश्ती10410226
योगा624012
कुल2588115032521

वेतनमान

पदवेतनमान
हवलदार/जीडी₹25,500–81,100
सिपाही/जीडी₹21,700–69,100

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार ₹21,700 से ₹81,100 तक का वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. सबसे पहले उम्मीदवारों के आवेदन पत्र और खेल प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। केवल वही अभ्यर्थी आगे बढ़ेंगे जो निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।
  2. इस चरण में उम्मीदवारों की खेल क्षमता का आकलन किया जाएगा। उनके पिछले प्रदर्शन, उपलब्धियों और ट्रायल में दिए गए प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा।
  3. उम्मीदवारों की ऊंचाई, छाती (पुरुषों के लिए) और अन्य शारीरिक मापदंडों की जांच की जाएगी।
  4. मेडिकल परीक्षा
  5. अंतिम चरण में सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाती है, जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, खेल प्रमाण पत्र आदि।

नोट: चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं।
  2. भर्ती के लिए अपना प्रोफाइल बनाकर पद और खेल विधा सावधानी से चुनें।
  3. CRPF के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें,
  8. आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से Submit करें।
  9. आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण लिंक

महत्वपूर्ण निर्देश

आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आवेदन फॉर्म में दर्ज की गई जानकारी को Submit करने से पहले अच्छी तरह जांच लें। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नोट: इस भर्ती से संबंधित आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, शुल्क, रिक्तियों और अन्य जानकारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ही मान्य होगी।

Leave a Comment