ISRO SDSC SHAR Vacancy 2026: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए सरकारी नौकरी, ₹71,840 तक सैलरी, आवेदन शुरू

भर्ती का नाम: ISRO SDSC SHAR भर्ती 2026 विभाग का नाम: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC SHAR) पद का नाम: टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, टेक्नीशियन, नर्स, ड्राइवर, फायरमैन एवं मल्टी टास्किंग स्टाफ आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट: Official website

भर्ती की पूरी जानकारी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC SHAR) द्वारा टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन, ड्राइवर, एमटीएस सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती के अंतर्गत योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 9 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया तथा महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़नी चाहिए। आवेदन केवल निर्धारित नियमों के अनुसार ही स्वीकार किए जाएंगे।

ISRO SDSC SHAR Vacancy 2026 भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरणजानकारी
भर्ती विभागभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
भर्ती का नामISRO SDSC SHAR Recruitment 2026
कुल पदों की संख्या97
पद का नामटेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन, ड्राइवर, MTS एवं अन्य
नौकरी का प्रकारसरकारी
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
नौकरी का स्थानश्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश एवं अन्य स्थान
वेतनमान₹18,000 से ₹1,42,400 प्रतिमाह
आवेदन शुरू होने की तिथि19 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि9 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटOfficial website

ISRO SDSC SHAR Vacancy 2026 महत्वपूर्ण तिथियाँ

विवरणतिथि
अधिसूचना जारी होने की तिथि19 अक्टूबर 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि19 अक्टूबर 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि9 नवंबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि9 नवंबर 2026
परीक्षा की तिथिजल्द घोषित होगी
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथिबाद में घोषित होगी

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जा सकते।

ISRO SDSC SHAR Vacancy 2026 पदों का विवरण

ISRO SDSC SHAR भर्ती 2026 के अंतर्गत कुल 97 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों और रिक्तियों का विवरण नीचे दिया गया है।

क्र. सं.पद का नामरिक्त पद
1टेक्निकल असिस्टेंट14
2साइंटिफिक असिस्टेंट3
3लाइब्रेरी असिस्टेंट ‘A’3
4नर्स ‘B’3
5टेक्नीशियन ‘B’43
6ड्राफ्ट्समैन ‘B’1
7फायरमैन ‘A’2
8लाइट व्हीकल ड्राइवर ‘A’5
9हेवी व्हीकल ड्राइवर ‘A’7
10मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)16
कुलसभी पद97

ISRO SDSC SHAR Vacancy 2026 शैक्षणिक योग्यता

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
टेक्निकल असिस्टेंटसंबंधित इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी से 3 वर्षीय डिप्लोमा
साइंटिफिक असिस्टेंटसंबंधित विषय में प्रथम श्रेणी से स्नातक
लाइब्रेरी असिस्टेंटप्रथम श्रेणी से स्नातक एवं लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री
नर्स ‘B’मान्यता प्राप्त संस्थान से 3 वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा एवं पंजीकरण
टेक्नीशियन ‘B’10वीं पास एवं संबंधित ट्रेड में ITI/NTC/NAC
ड्राफ्ट्समैन ‘B’10वीं पास एवं सिविल ट्रेड में ITI/NTC/NAC
फायरमैन ‘A’10वीं पास एवं निर्धारित शारीरिक मानक
लाइट व्हीकल ड्राइवर10वीं पास, वैध लाइसेंस एवं 3 वर्ष का अनुभव
हेवी व्हीकल ड्राइवर10वीं पास, वैध लाइसेंस एवं 5 वर्ष का अनुभव
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)10वीं पास या समकक्ष

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों की जाँच अवश्य करें।

ISRO SDSC SHAR Vacancy 2026 आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु निर्धारित नियमों के अनुसार होनी चाहिए।

पद का नामआयु सीमा
टेक्निकल असिस्टेंट एवं अन्य तकनीकी पद18 से 35 वर्ष
टेक्नीशियन एवं ड्राफ्ट्समैन18 से 35 वर्ष
नर्स एवं लाइब्रेरी असिस्टेंट18 से 35 वर्ष
लाइट एवं हेवी व्हीकल ड्राइवर18 से 35 वर्ष
फायरमैन एवं MTS18 से 25 वर्ष
SC/ST वर्गनियमानुसार 5 वर्ष की छूट
OBC वर्गनियमानुसार 3 वर्ष की छूट

आयु की गणना: 9 नवंबर 2026 के आधार पर।

ISRO SDSC SHAR Vacancy 2026 आवेदन शुल्क

पद कोडसभी को पहले कितना जमा करना है?सामान्य/OBC/EWS को वापसमहिला/SC/ST/PwBD/पूर्व सैनिक को वापस
07 से 15₹750₹500₹750
16 से 30₹500₹400₹500

ध्यान दें: पैसे केवल लिखित परीक्षा में शामिल होने पर वापस मिलेंगे।

  • सामान्य, OBC और EWS: परीक्षा देने पर कुछ राशि वापस मिलेगी।
  • महिला, SC, ST, PwBD और पूर्व सैनिक: परीक्षा देने पर पूरी जमा राशि वापस मिलेगी।

उदाहरण: अगर आपने ₹750 जमा किए और आप सामान्य वर्ग से हैं, तो परीक्षा देने के बाद ₹500 वापस मिलेंगे। यानी आपका वास्तविक खर्च ₹250 होगा।

ISRO SDSC SHAR Vacancy 2026 वेतनमान और सुविधाएँ

पद का नामपे लेवलमासिक मूल वेतन
टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट एवं नर्सलेवल 7₹44,900–₹1,42,400
टेक्नीशियन एवं ड्राफ्ट्समैनलेवल 3₹21,700–₹69,100
फायरमैन एवं ड्राइवरलेवल 2₹19,900–₹63,200
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)लेवल 1₹18,000–₹56,900

अन्य सुविधाएँ: महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता तथा नियमानुसार अन्य सरकारी सुविधाएँ।

ISRO SDSC SHAR Vacancy 2026 चयन प्रक्रिया

SRO SDSC SHAR भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन पद के अनुसार निम्न चरणों में किया जाएगा:

  1. 1. लिखित परीक्षा: उम्मीदवारों को सबसे पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) देनी होगी। इसमें पद के अनुसार संबंधित विषय, सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति एवं अन्य निर्धारित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  2. 2. स्किल टेस्ट: टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन, साइंटिफिक असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट, नर्स एवं ड्राफ्ट्समैन पदों के लिए संबंधित कार्य का कौशल परीक्षण होगा। यह परीक्षा क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी।
  3. 3. ड्राइविंग टेस्ट: लाइट व्हीकल एवं हेवी व्हीकल ड्राइवर पदों के अभ्यर्थियों को निर्धारित ड्राइविंग स्किल टेस्ट पास करना होगा।
  4. 4. शारीरिक दक्षता परीक्षा: फायरमैन पद के उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक मानकों एवं दक्षता संबंधी परीक्षण में सफल होना होगा।
  5. 5. मेडिकल टेस्ट: फायरमैन पद के लिए विस्तृत चिकित्सा परीक्षण निर्धारित है। अभ्यर्थियों को विज्ञापन में दी गई चिकित्सा संबंधी शर्तें पूरी करनी होंगी।
  6. 6. दस्तावेज सत्यापन: उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आयु प्रमाण, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), अनुभव प्रमाणपत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जाँच की जाएगी।
  7. 7. अंतिम मेरिट लिस्ट: आवश्यक चयन चरणों में सफल उम्मीदवारों का अंतिम चयन संबंधित पद की रिक्तियों, लिखित परीक्षा के अंकों एवं आधिकारिक भर्ती नियमों के अनुसार किया जाएगा।

सभी चरण प्रत्येक भर्ती में अनिवार्य नहीं होते हैं। चयन प्रक्रिया संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार होगी।

ISRO SDSC SHAR Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करे

  1. भर्ती से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना खोलें।
  2. पात्रता, आयु सीमा और अन्य नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  3. ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  4. आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. यदि आवेदन शुल्क लागू है, तो उसका भुगतान करें।
  7. सभी जानकारी जाँचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  8. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रखें।

ISRO SDSC SHAR Vacancy 2026 आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है:

  • 10वीं की अंकतालिका एवं प्रमाणपत्र – जन्मतिथि और शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण के लिए।
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र – पद के अनुसार ITI, डिप्लोमा, स्नातक या स्नातकोत्तर की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र।
  • पासपोर्ट साइज फोटो – हाल की रंगीन फोटो निर्धारित प्रारूप में।
  • हस्ताक्षर – निर्धारित आकार एवं फॉर्मेट में।
  • जाति प्रमाणपत्र – SC/ST/OBC अभ्यर्थियों के लिए, जहाँ लागू हो।
  • EWS प्रमाणपत्र – आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए, जहाँ लागू हो।
  • दिव्यांगता प्रमाणपत्र – PwBD श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए, यदि लागू हो।
  • ड्राइविंग लाइसेंस एवं अनुभव प्रमाणपत्र – ड्राइवर पदों के उम्मीदवारों के लिए।
  • नर्सिंग पंजीकरण प्रमाणपत्र – नर्स पद के अभ्यर्थियों के लिए।
  • PME प्रमाणपत्र – फायरमैन पद के लिए निर्धारित प्रारूप में।
  • अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) – यदि उम्मीदवार सरकारी सेवा में कार्यरत है और यह लागू होता है।
  • बैंक खाते की जानकारी – आवेदन शुल्क वापसी के लिए सही बैंक विवरण।
  • मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी – पंजीकरण और भर्ती संबंधी सूचनाओं के लिए।

ISRO SDSC SHAR Vacancy 2026 परीक्षा पैटर्न 2026

इस भर्ती में लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। पद के अनुसार परीक्षा का पैटर्न निम्नलिखित है।

पद का नामकुल प्रश्नकुल अंकपरीक्षा समयनेगेटिव मार्किंग
टेक्निकल असिस्टेंट808090 मिनट0.33 अंक
साइंटिफिक असिस्टेंट808090 मिनट0.33 अंक
लाइब्रेरी असिस्टेंट808090 मिनट0.33 अंक
टेक्नीशियन एवं ड्राफ्ट्समैन808090 मिनट0.33 अंक
नर्स8080120 मिनट0.33 अंक
फायरमैन8080120 मिनट0.33 अंक
लाइट एवं हेवी व्हीकल ड्राइवर100100120 मिनट0.25 अंक
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)10010090 मिनट0.25 अंक

परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

  1. परीक्षा का माध्यम: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी।
  2. प्रश्नों का प्रकार: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे।
  3. नेगेटिव मार्किंग: गलत उत्तर देने पर पद के अनुसार 0.33 या 0.25 अंक काटे जाएंगे।
  4. स्किल टेस्ट: जिन पदों के लिए आवश्यक है, उनमें लिखित परीक्षा के बाद स्किल टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
  5. MTS के विषय: गणितीय क्षमता, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता और अंग्रेजी भाषा से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  6. ड्राइवर परीक्षा: मोटर वाहन अधिनियम, प्रारंभिक अंग्रेजी, अंकगणित और सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे।

नोट: आवेदन करने से पहले परीक्षा पैटर्न और विषयों की पुष्टि आधिकारिक अधिसूचना में अवश्य करें।

ISRO SDSC SHAR Vacancy 2026 महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
आधिकारिक नोटिफिकेशनNotification check here
ऑनलाइन आवेदन करें Apply now
आधिकारिक वेबसाइटOfficial website

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही भरें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी उम्मीदवारों की सुविधा के लिए प्रकाशित की गई है। भर्ती से संबंधित किसी भी बदलाव, संशोधन, परीक्षा तिथि या परिणाम की पुष्टि के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

Leave a Comment